कोरोना किस तरीके से शरीर के बाकी हिस्सों पर असर डालता है?

कोरोना वायरस का असर सबसे ज्यादा फेफड़ों पर होता है लेकिन शरीर के बाकी अंगों पर भी इसका प्रभाव होता है। वर्ल्ड इकोनामिक फोरम ने डॉक्टरों से जाना कि कोरोनावायरस और कौन से अंगों पर असर करता है।

दिल: वूहान में हॉस्पिटल में भर्ती हुए कोरोना के 400 मरीजों के अध्ययन में सामने आया कि 20% मरीजों में कोरोना ने दिल को भी नुकसान पहुंचाया है और ऐसे मरीजों की मृत्यु दर ज्यादा देखी गई है ऐसा क्यों होता है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

खून: अमेरिका के 14 राज्यों में कोविड-19 मरीजों के एक सर्वे में सामने आया कि आधे से ज्यादा मरीजों को पहले से ही ब्लड प्रेशर की समस्या थी। र्थामबायोसिस रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक कोरोना की वजह से आईसीयू में भर्ती मरीजों में बड़ी मात्रा में खून के थक्के देखे गए। थक्के नसों के माध्यम से शरीर के दूसरे हिस्से में पहुंच सकते हैं जो जानलेवा होते हैं।

दिमाग और नर्वस सिस्टम:अध्ययन बताते हैं कि कोरोना दिमाग पर भी असर डाल सकता है वूहान में 214 मरीजों का अध्ययन बताता है कि एक तिहाई मरीजों में देखा गया है कि उनकी देखने सुनने और स्वाद समझने की क्षमता में गिरावट आई। गंभीर कोरोना मरीजों में सीजर स्ट्रोक और मांसपेशियों में चोट जेसी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं देखी गई.

पाचन तंत्र: लॉस एंजिलिस के सेडर्स सिनाई मेडिकल सेंटर के डॉक्टर ब्रेनन स्पीगल के मुताबिक 20 फ़ीसदी कोरोना मरीजों को डायरिया की शिकायत हुई। मेडिकल जर्नल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी का एक अध्ययन भी बताता है कि कई मरीजों के मल में भी कोरोनावायरस देखा गया।

Leave a comment