कोरोना वायरस का सबसे पहले असर फेफड़ों पर होता है जानिए कैसे काम करते हैं फेफड़े।

हमारे श्वसन तंत्र का मुख्य अंग हमारे फेफड़े होते हैं जो हमें ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ने में मदद करते हैं सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया गैस एक्सचेंज कहलाती है।

  • मुंह और नाक की मदद से हवा शरीर के अंदर जाती है।
  • हवा एपिग्लोटिस से पास होती है एपिग्लोटिस जीव के अंत में एक फ्लैट होता है जो हवा को फेफड़ों तक भेजता है।
  • इसके बाद हवा वायु नली से गुजरती है यहीं से राइट और लेफ्ट ब्रांची में जाती है।ब्रांची वह वायू मार्ग होते हैं जो वायु नली से फेफड़ों तक हवा को ले जाते हैं।
  • ब्रांची आगे जाकर कई छोटे-छोटे ब्रोंकियोल में परिवर्तित हो जाते हैं। यही हवा भरे हुए छोटी-छोटी थैलिया होती हैं जिन्हें एल्वीओली ली कहते हैं।
  • एल्वीओली के चारों तरफ पतली पतली कैपिलरी होती हैं। इन्हीं से रक्त आता है यहां लंग्स से ऑक्सीजन निकलकर रक्त में जाती है इसी समय लाल रक्त कोशिकाएं कार्बन डाइऑक्साइड को जमा करती हैं और लंग्स में वापस भेज देती हैं जहां शरीर से बाहर छोड़ देता है।

Leave a comment