कोरोना: क्लास प्रमोशन से लेकर बोर्ड एग्जाम तक, CBSE ने लिए ये बड़े फैसले

कोरोना संक्रमण की बिगड़ती स्थि‍ति, लॉकडाउन और एमएचआरडी मंत्री के ट्वीट के बाद सीबीएसई ने कक्षा एक से 11वीं तक प्रमोट करने से लेकर बोर्ड परीक्षाओं तक कई बड़े फैसले लिए हैं. यहां पढ़ें- पूरी डिटेल.

  • लॉकडाउन को देखते सीबीएसई ने लिए हैं कई बड़े फैसले
  • कक्षा एक से 12वीं तक के छात्रों के लिए हैं ये सभी फैसले
  • देखें, सीबीएसई ने किन किन बिंदुओं पर किया है बदलाव

कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है. इन हालातों को देखते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोख‍रियाल निशंक ने सीबीएसई से कई बदलाव करने के सुझाव दिए थे. इसके लिए उन्होंने ट्वीट के जरिये सीबीएसई को सलाह दी थी.

उनके ट्वीट और लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 1 से 8 के सभी छात्रों को अगली कक्षा में पदोन्नत करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा सीबीएसई ने ये फैसला भी लिया है कि कक्षा 9 और 11 के छात्रों को स्कूलों के आंतरिक आकलन के आधार पर अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा.

ट्विटर पर एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लिखा था कि कोविड-19 के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुए, मैंने सीबीएसई को सलाह दी है कि कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को सीबीएसई अगली कक्षाओं में प्रमोट करें.

यहां देखें ट्वीट:Dr Ramesh Pokhriyal Nishank✔@DrRPNishank


Announcement
In view of the current situation due to #COVID19, I have advised @cbseindia29 to promote ALL students studying in classes I-VIII to the next class/grade. #CoronavirusPandemic

2,492Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता836 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्री ने एक और ट्वीट करके ये भी कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की मौजूदा स्थ‍िति और छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए मैंने सीबीएसई बोर्ड को केवल 29 मुख्य विषयों की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की सलाह दी है. सीबीएसई सिर्फ उन्हीं विषयों की परीक्षा कराए जो HEI (हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट) में एडमिशन के लिए जरूरी हो.

Leave a comment